किसानों के खाते से फर्जी तरीके से राशि आहरण करने का मामला पहुंचा थाना, कांग्रेस ने भी किया जांच कमेटी का गठन
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – बांदे लैम्पस अंतर्गत के धान खरीदी केंद्र कुरेनार में प्रभारी और उसके सहायक द्वारा किसानों के खाते से फर्जी तरीके से राशि आहरण करने और एक किसान का दो पंजीयन कर एक पंजीयन में धान बेचने के मामले में आज पीड़ित किसान चैनूराम कोरचा तथा दलसूराम करंगामी आज बांदे थाना पहुंच फजीवाड़ा करने वालों के खिलाफ शिकायत सौंपा। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी भी पीड़ित किसानों के साथ मौजूद रहे और इस मामले में प्रशासन द्वारा कायर्वाही नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा की चूंकि मामला विधायक के धमर्पुत्र से जुड़ा है एसे में प्रशासन इस मामले में कोई कायर्वाही नहीं कर रहा है।
बांदे लैम्पस के धान खरीदी केंद्र कुरेनार में ग्राम पिंडकसा के दो किसानों के खाते से उनकी जानकारी के बगैर ही धान खरीदी में सहायक रहे मनोज बढ़ाई द्वारा राशि आहरण कर ली गई। किसानों ने बताया की धान बेचने के दौरान मनोज बढ़ाई ने उनसे पास बुक रखवा ली और कई जगह हस्ताक्षर भी कराऐ कहा की पैसा घर पहुंचा दूंगा। वतर्मान में इन किसानों के खाते से पैसा आहरण हो चुका है पर मनोज बढ़ाई ने इनका पैसा नहीं दिया। इसी प्रकार किसान दलसू राम के एक ही खसरे नंबर पर दो पंजीयन हो गया किसान ने महज 77 क्विंटल धान बेची पर दूसरे फर्जी तरीके से किऐ गऐ पंजीयन में धान खरीदी प्रभारी द्वारा 92 क्विंटल धान चढ़ा दिया गया और इसका पैसा भी आहरण कर लिया गया। इसकी जानकारी जब किसान को हुई तो किसान ने दिनांक 8 मार्च को कलेक्टर कांकेर तथा पखांजूर तहसीलदार के पास शिकायत पर इस मामले में कोई कायर्वाही नहीं होने के बाद आज पीड़ित बांदे थाने पहुंचा और आरोपी धान फड़ प्रभारी प्रकाश सरकार तथा सहायक मनोज बढ़ाई के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन सौंपा। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रमदेव उसेंडी भी उपस्थ्ति रहे उन्होंने कहा की किसान के खाते से पैसा आहरण करने वाला एक आरोपी मनोज बढ़ाई अपने को वतर्मान विधायक का धमर्पुत्र बताता है और इसकी धौंस पूरे क्षेत्र में जमा कर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। पूरा प्रशासन इस मामले में इस कारण चुप्पी साधे हुए है और शिकायत के बाद भी कोई कायर्वाही नहीं कर रहा। वतर्मान में धान में लाखों का चूना शासन और किसानों को लगाने वाले धमर्पुत्र ने मुख्यमंत्री की महत्वी गोठान योजना में भी भारी फर्जीवाड़ा किया ,और दिसंबर माह में 1.71 लाख की राशि आहरण कर खा चुका है इस मामले में भी प्रशासन लीपापोती में लगा है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ और इस फजीर्वाड़े में लिप्त बैंक कर्मी व अन्य कमर्चारियों के खिलाफ कायर्वाही नहीं होती तब तक इस मामले को शांत होने नहीं दिया जाऐगा।
कांग्रेस कार्यकर्ता और विधायक के धमर्पुत्र मनोज बढ़ाई द्वारा धान खरीदी के दौरान किसानों से किऐ गऐ फर्जीवाड़ा और गोठान के लिए आई राशि 1.71 लाख की राशि में घोटाले के मामले में पांच सदसीय जांच दल का गठन किया गया है। जांच दल के लिए ब्लाक कांग्रेेस उपाध्यक्ष मुकुल पाल, बांदे जोन प्रभारी संतोष कितर्निया,ब्लाक महामंत्री जगदीश साहा,बेठिया जोन अध्यक्ष हर्षित दास तथा महादेव कुंडू को सदस्य बनाया गया है। इनकी जांच उपरांत पार्टी द्वारा मनोज बढ़ई पर सक्त कायर्वाही की जाऐगी। इसी मामले में विधायक तथा उनके परिवार द्वारा भी बयान जारी कर कहा गया की उनका एक पुत्र था जिसकी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। वर्तमान में मनोज बढ़ाई द्वारा झूठा प्रचार किया गया और अपने को उनका धमर्पुत्र बताया गया। उन्होने स्पष्ट कर दिया की मनोज बढ़ाई से उनका व नाग परिवार का कोई पारिवारिक संबध नहीं है।
