“छत्तीसगढ़ियों” से किए “छत्तीस” वायदे निकले झूठेः पुरंदेश्वरी,

भाजपा को जनता का आशीर्वाद, प्रदेश प्रभारी का कहना 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा की वापसी तय

बीजापुर :- चार राज्यों के चुनाव परिणाम से कार्यकर्ता उत्साहित है। जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है। जनता यह विश्वास कर चुकी है कि देश का नेतृत्व भाजपा से बेहतर कोई नहीं कर सकता और जनता के आशीर्वाद से 2023 में छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार बनकर रहेगी। यह बातें एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंची भाजपा की राष्टीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने पत्रवार्ता में कही। प्रदेश प्रभारी का कहना था कि इस बार वह तीन जिलों के प्रवास पर थी, जल्द ही बस्तर संभाग के बाकी जिलों में भी कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगी। दौरे का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं से सीधे मुखातिब होना है और संगठन की समीक्षा करना और गति प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि चार राज्यों में जीत के बाद कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है। भाजपा को जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। भारतवासियों को विश्वास है कि देश को विकास के पथ पर आगे भाजपा ही ले जा सकती है और देश का सही नेतृत्व भाजपा ही कर सकती है। राज्य सरकार पर कटाक्ष करते उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने 36 वायदे जो छत्तीसगढ़ियों से किए थे वे झूठे थे। हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाये थे, लेकिन शराबंदी का वायदा भी पूरा नहीं हुआ। महिलाएं त्रस्त हैं, परिवार तबाह हो रहे हैं। विकास की आड़ में सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है। चाहे वो रेत हो या अन्य मायनिंग। झूठे वायदे प्रदेश के मुख्यमंत्री करते हैं। उन्होंने पांच लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार का दावा किया था, लेकिन विधानसभा में असलियत सामने आ गई। उन्होंने स्वीकार की पांच लाख नहीं उन्तीस हजार ही रोजगार दे पाए। इसी तरह बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा भी झूठा निकला। पुरंदेश्वरी ने कहा कि बीजापुर आते वक्त रास्ते में उन्हें गोठान दिखा। रूककर गोठान का देखने पहुंचे, वहां को मवेषी नहीं दिखे, थोड़े बहुत निर्माण कार्य को छोड़ चारा ना पानी, कुछ भी नजर नहीं आया। आदिवासियों पर अत्याचार का आरोप लगाते उन्होंने कहा कि क्रॉस फायरिंग में कोई आदिवासी मारा जाता है, बाद में पूछताछ होती है तो पता चलता है कि वह निर्दोष था। उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस से त्रस्त हो चुकी है। चूंकि भाजपा जब सत्ता मंे थी तो विकास कार्य प्रगति पर थे। आज आलम ये है कि सड़कों की मरम्मत तक नहीं हो पा रही है। एक भी उद्योग प्रदेष मंे आने को तैयार नहीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह जनता का आषीर्वाद भाजपा को मिल रहा है, निष्चित ही 2023 के चुनाव में भाजपा वापसी करेगी। आंदोलनों के सवाल पर उनका कहना था कि आज की बैठक में तय हुआ है कि भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आंदोलनरत् आदिवासियों के बीच जाएंगे। जो पीड़ित है भाजपा हमेशा उनके साथ खड़ी है। इस दौरान पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, किरण देव व अन्य नेतागण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *