कांग्रेस का मिशन गांव चलो अभियान



जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मिशन गांव चलो अभियान के तहत संगठन को निचले स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए पंचायत कमेटियों एवं बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया जारी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में लोहंडीगुड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में पहुंच कर ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आने वाला कल कांग्रेस का है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की वादाखिलाफी बढ़ते अपराधों, नशे के कारोबार महिला उत्पीड़न, आदिवासियों पर अत्याचार जैसी घटनाओं से परेशान हो चली है।. जनता को अब सिर्फ कांग्रेस से ही उम्मीदें हैं। कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस की रीति नीति और भाजपा के कुशासन की जानकारी दें। इस दौरान बाघनपाल, मांदर, एरंडवाल, तारागांव, नेगानार इतिकपाल आदि छः पंचायत कमेटियों और सात बूथ कमेटियों का गठन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बस्तर योगेश, लोहंडीगुड़ा ब्लॉक अध्यक्ष ललित पांडे, जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, गढ़िया मंडल अध्यक्ष मदन पेगड़ सहित काग्रेसजन उपस्थित रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *