गुड फ्राइडे पर मसीही समाज ने निकाली विशाल रैली

बीजापुर। गुड फ्राइडे के अवसर पर मसीही समाज ने विशाल धार्मिक रैली निकाला । यह रैली कलेक्टर कार्यालय के पीछे स्थित मेथोडिस्ट चर्च से प्रारंभ होकर कैथोलिक चर्च भट्टीपारा में सम्पन्न हुई। इस रैली में नगर के सभी चर्चों के भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे पूरे मार्ग में श्रद्धा और आस्था का वातावरण बना रहा।

रैली के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। लोग प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए प्रार्थना और भक्ति में लीन नजर आए। इस आयोजन के माध्यम से नगर में एकता, शांति और भाईचारे का संदेश भी दिया गया ।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उददे के सौजन्य से श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण का आयोजन किया गया। गर्मी के इस मौसम में श्रद्धालुओं को राहत देने हेतु किए गए इस सेवा कार्य की सभी ने सराहना की।कार्यक्रम का संचालन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *