अभी से खरीफ सीजन के लिए व्यवस्थाएं करने जुट गए किसान पुत्र कृषि मंत्री रामविचार नेताम



जगदलपुर। खरीफ सीजन को अभी थोड़ा वक्त है, मगर किसान पुत्र कृषि मंत्री रामविचार नेताम अभी से इसकी तैयारी में जुट गए हैं। वे पूरे छत्तीसगढ़ का दौरान खरीफ सीजन 2026 के लिए व्यवस्थाएं कराने में लग गए हैं।
इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि और आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्री रामविचार नेताम 8 और 9 अप्रैल को बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। वे संभाग के कई जिलों में विभागीय समीक्षा बैठकें लेंगे। मंत्री रामविचार नेताम 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागृह कोंडागांव में कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर जिलों के तथा 9 अप्रैल को सुबह 11 बजे से बीजापुर कलेक्ट्रेट सभागृह में बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों के विभागीय जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इन बैठकों में फार्मर आईडी की प्रगति एवं इससे जुड़े विषयों, पीएम किसान सम्मान निधि की प्रगति, खरीफ सीजन 2026 के लिए उर्वरकों की समुचित व्यवस्था, हरी खाद, बीजीए के अधिकाधिक उपयोग की कार्ययोजना, विकसित कृषि संकल्प अभियान की तैयारी, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किसान एवं किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति एवं अन्य विषयों की समीक्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्री रामविचार नेताम स्वयं एक कृषक पुत्र हैं और कृषि संबंधी अहम जानकारियां रखते हैं। वे किसानों का दर्द बखूबी समझते हैं। यही वजह है कि कृषि मंत्री के रूप में उन्होंने विभागीय स्तर पर किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। कृषि मंत्री के रूप में रामविचार नेताम के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ कृषि के मामले में लगातार विकसित हो रहा है और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। राज्य का किसान खुशहाल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *