खुलेंगी भ्रष्टाचार के गठबंधन की गांठें
सुकमा। आदिम जाति विकास एवं कल्याण विभाग द्वारा सुकमा जिले में संचालित छात्रावासों, आश्रमों, आवासीय विद्यालयों और शिक्षा परिसरों में व्याप्त भ्रष्टाचार की परतें अब खुलने वाली हैं। कलेक्टर ने सुकमा जिले पुरे जिले की इन सभी शिक्षण संस्थाओं की आवक, व्यय और विद्यार्थियों को दी जारही सुविधाओं का गहन अचानक ऑडिट कराने का निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि पूरे सुकमा जिले में 140 कन्या व बालक आश्रम, छात्रावास, आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इन संस्थाओं के अधीक्षक, अधीक्षिकाएं एवं अन्य अधिकारी विभागीय मद से मिलने वाली रकम की जमकर बंदरबांट करते हैं। छात्र छात्राओं को साबुन, तेल उपलब्ध नहीं कराए जाते, वहीं भोजन भी स्तरहीन दिया जाता है। चाय नाश्ता तो दूर की बात है। इसे लेकर कई दफे छात्र छात्राओं का आक्रोश सामने आ चुका है। ऑडिट कराने संबंधी कलेक्टर के निर्देश के बाद भ्रष्टाचार के इस गठबंधन की गांठें खुल सकती हैं।
