परधान समाज ने किया सकनी चंद्रैया और पी.लक्ष्मीनारायण को सम्मानित, सकनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लक्ष्मीनारायण को मिली छत्तीसगढ़ प्रांत अध्यक्ष की जिम्मेदारी

बीजापुर:- जिला मुख्यालय स्थित परधान समाज कल्याण संघ भवन में जिला स्तरीय होली मिलन समारोह का बैठक आयोजित किया गया । बैठक में चारों विकासखंड से आए समाज के लोगों के बीच सरंक्षक सकनी चंद्रैया को अखिल भारतीय परधान समाज उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष पी.लक्ष्मीनारायण को छत्तीसगढ़ राज्य अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीजापुर जिले के आंचलिक सामजिक कवि /साहित्यकार बीरा राजबाबू का काव्य संग्रह कव्यनाद भेंट किया गया। ज्ञात हो की कुछ दिनों पहले आदिलाबाद में परधान समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन रखा गया था जिसमें बीजापुर जिले का प्रतिनिधि मंडल उसमें सम्मिलित हुआ जहाँ पर ग्यारह प्रांत से आए परधान समाज के लोगों ने यह जिम्मेदारी दी। वरिष्ठ ग्राम प्रमुखों और ब्लाक तथा जिला पदाधिकारियों ने मई माह में पंचवर्षीय सम्मेलन किए जाने पर चर्चा कर निर्णय लिया गया जिसमें अन्य प्रांत के समाज प्रमुखों को भी न्यौता दिया जायेगा । बैठक में 15 अप्रैल तक ब्लाक पदाधिकारियों के पुनर्गठन के निर्देश दिए गए । समाज प्रमुखों ने बारी बारी से आयोजित होने वाले सम्मेलन पर विचार व्यक्त कर उचित मार्गदर्शन दिया। बैठक में भोपालपटनम ब्लाक के अध्यक्ष गोरला शंकर के साथ बीरा राजबाबू, शेखर वर्मा,गोरला नागेश, नंदुराम बीरा,किशोर बीरा और गावडी ने जनगणना परिवार सर्वे और कर्मचारी सर्वे रिपोर्ट की प्रति सौंपी। परधान समाज बीजापुर का हाल ही में पंजीयन हुआ है जिसके बाद यह पहली आम बैठक थी। छह माह पूर्व भवन का उद्घाटन हुआ था जिसमें जमा की गई सहयोग राशि का जिला कोषाध्यक्ष अरुण सकनी द्वारा आय व्यय जा लेखा प्रस्तुत किया गया । सर्व आदिवासी समाज के महिला प्रकोष्ठ प्रमुख जमुना सकनी ने महिलाओं का नेतृत्व किया और महिलाओं को समाज के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की। बैठक से पहले विधायक बंगले में क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी से समाज के पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय भेंट कर समाज के लिपकीय त्रुटि और अन्य विषयों पर चर्चा किया गया। जिला सचिव कन्डिक नारायण ने कार्यक्रम का संचालन किया । सरंक्षक पी.लालू,बीरा रोशैया,के साथ पदाधिकारी आलम शिव नारायण,राकेश गिरी,तोकल रामैया,आदिविष्णु तोकल, रमेश तोकल,बुधराम पोर्तेक,नक्का आन्दम,गिलाक राव,संतोष सकनी, रविन्द्र पुजारी,लक्ष्मण परतागिरी,तोकल सोमा,नक्का सुरेश, पी.रामेश्वर,तुलसी आलम, आदि सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दी और विभिन्न विषयों पर चर्चा परिचर्चा कर एकजुटता का परिचय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *