जगबंधु मांझी बने बीजापुर जिले के किसान कांग्रेस अध्यक्ष
बीजापुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रभारी मनोज नचार एवं राममोहन बरुवा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मलकीत सिंह ग़ैदू के अनुमोदन उपरांत कांग्रेस के वरिष्ट नेता एवं किसान जगबंधु मांझी को किसान कांग्रेस जिला बीजापुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। जगबंधु मांझी को बीजापुर जिले का किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी समेत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, नीना रावतिया उद्दे, वरिष्ट कांग्रेस नेता बसंत राव ताटी समेत जिले के तमाम कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ट नेता एवं किसान जगबंधु मांझी का किसान कांग्रेस जिला बीजापुर के जिला अध्यक्ष बनने से जिले के किसानों के मुद्दों को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने में पहले से अधिक मजबूती मिलेगी। वहीं जगबंधु मांझी ने इस नियुक्ति पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, किसान कांग्रेस के नेताओं और जिले के विधायक विक्रम मंडावी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, नीना रावतिया उद्दे, बसंत राव ताटी समेत कांग्रेस नेताओं जिला कांग्रेस कमेटी का आभार प्रकट किया है।
