भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की विकास कार्यों की दी सौगात

जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में सोमवार का दिन विकास की नई इबारत लिखने वाला रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने 85 लाख 87 हजार रुपए से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया । वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राही को गृह प्रवेश भी करवाया गया। इस व्यापक अभियान में विधानसभा क्षेत्र के दरभा ब्लाक में छोटे मावलीपदर व कोटमसर में जनता के मांग अनुरूप डोम शेड निर्माण,सड़क संपर्क और सामुदायिक भवन व अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। जो बस्तर के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कोटमसर पहूंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव का बस्तर के पारंपरिक रूप से साथ ही धुरवा नाचा के साथ शानदार स्वागत किया। लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में धुरवा नाचा ने पूरा माहौल को आकर्षित बनाया । दरभा ब्लाक के छोटे मावलीपदर में डोम शेड निर्माण कार्य लागत 15 लाख रुपए ,सी सी सडक निर्माण मेंन रोड से सुकु धर तक लागत 10 लाख रुपए,सी सी सडक निर्माण मेंन रोड से अजय धर तक लागत 8.27 लाख रुपए सामुदायिक भवन निर्माण लागत 8.67 लाख रुपए ।
ग्राम कोटमसर में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 6.50 लाख रुपए,सी सी सडक निर्माण कार्य लागत 15.54 लाख रुपए,सी सी सडक निर्माण कार्य लागत 10.39 लाख रुपए, पंचायत भवन में शौचालय निर्माण 1.50 लाख , आश्रम शाला में शौचालय निर्माण कार्य 1.50 लाख , आंगनबाड़ी में शौचालय निर्माण कार्य लागत 1.50 लाख रुपए, आंगनबाड़ी में किचन शैड निर्माण कार्य लागत 02 लाख रुपए सामुदायिक शौचालय धुरवाडेरा में लागत 2.50 लाख रुपए एवं सेग्रीगेशन शेड निर्माण कार्य लागत 2.50 लाख रुपए कुल 85.87 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया ।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास का विधिवत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने गृह प्रवेश करवाया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राही श्रीमती चमरींन पति चितु ग्राम कोटमसर का गृह प्रवेश करवाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने हितग्राही श्रीमती चमरींन जी को नये आवास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान हितग्राही श्रीमती चमरींन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह निर्माण होने से हमें अब पक्का मकान मिला जिसे हमारा जीवन में सुधार होगा। बरसात में हमें तकलीफ नहीं होगी। कोटमसर ग्राम पंचायत में कुल 71 प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास स्वीकृत हुआ है जिसमें 33 आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका हैवहीं दरभा ब्लाक में कुल 9000 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की स्वीकृति प्राप्त हुआ है
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि उनकी सरकार बस्तर के सुदूर वनांचलों को मुख्यधारा से जोड़ने और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि आज जनता के मांग के अनुरूप छोटे मावलीपदर में डोम शेड निर्माण, सड़कों और सामुदायिक भवन , शौचालय व अन्य विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई है, वे महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रगति के रास्ते हैं। श्री देव ने कहा पूरे विश्व व देश में कोटमसर एवं धुड़मारास की अपनी पहचान है। मावलीपदर व कोटमसर जैसे क्षेत्रों में सड़कें बनने से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही दिक्कतों से निजात मिलेगी। वहीं डोम शेड निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी। वहीं कोटमसर जो विश्व में प्राकृतिक कोटमसर गुफा के नाम से विख्यात है ग्राम कोटमसर में सामुदायिक भवन, सड़क, शौचालय के साथ धुरवाडेरा में सामुदायिक शौचालय का विधिवत भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया है। हमारा लक्ष्य है कि बस्तर का कोई भी गांव पहुंचविहीन न रहे। हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी। कार्यक्रम में एसएचजी के महिला बहनों को चेक का वितरण किया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, जिला पंचायत सदस्य संपत्ति नाग, उपाध्यक्ष हरि प्रसाद कश्यप, संरपंच गेनवती बधेल , गुड्डू,उप संरपंच लुदुरू नाग ,संतोष बधेल , लखीधर बधेल, गागराराम नाग, ,अनंतराम कश्यप, फूलसिंह सेठिया, धमेंद्र ठाकुर,जयपाल प्रताप सिंह,मुन्नू सिंह,महादेव नाग, विष्णु प्रसाद, दुर्जन कश्यप, रामसिंह नाग,नीलू कुंजाम,उदय सेठिया,एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सीईओ वीरेंद्र बहादुर,बीईओ जगदीश पात्र व पदाधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *