बस्तर में शांति का नया दौर: नक्सल प्रभावित बेलनार में भाजपा का 47वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
बीजापुर/भैरमगढ़ :-मंडल के ग्राम पंचायत बेलनार (बूथ क्रमांक 148 (2)) में भारतीय जनता पार्टी का 47वाँ स्थापना दिवस उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित जनसमूह को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केदार कश्यप ने कहा कि जो क्षेत्र कभी घोर नक्सल प्रभावित माना जाता था, आज वहाँ शांति और विकास का वातावरण दिखाई दे रहा है। उन्होंने इस बदलाव का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा की रणनीतियों को दिया।
उन्होंने कहा कि “एक समय बेलनार जैसे क्षेत्रों में पहुँचना भी मुश्किल था, लेकिन आज वही इलाका शांति और सुरक्षा का अनुभव कर रहा है। यह सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रभावी नीतियों का परिणाम है।”
विकास योजनाओं पर जोर
वन मंत्री ने आगे कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पुलिया निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा सुविधाओं का विस्तार, बिजली आपूर्ति, राशन वितरण और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँच रहा है।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदारी रही।
प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और पहली बार उन्होंने ऐसा क्षेत्र में स्थापना दिवस मनाया कभी सोचा भी नहीं। उन्होंने कहां भाजपा रणनीति और क्षेत्र के विकास में हमेशा तत्पर रहते हैं और यही अवसर हमें आज प्रदेश से आकर बीजापुर के बेलनार भाजपा का स्थापना दिवस मना कर खुशी हुई भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और आज सौभाग्य हुआ कि मुझे इस स्थापना दिवस में शामिल होने का अवसर मिला।
बीजापुर के माटी पुत्र और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने भारत प्रधानमंत्री नरेश मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद दिया और बस्तर सहित पूरे देश में नक्सल मुक्त कर शांति वातावरण बनाया इसके लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट, प्रदेश प्रवक्ता टिकेश्वर जैन, जिलाध्यक्ष घासीराम नाग और पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार शामिल थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की उपस्थिति ने इसे और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
