माओवादी मिलिशिया डिप्टी कमांडर ने पुलिस के समक्ष किया समर्पण, कई गम्भीर घटनाओं में था शामिल

बीजापुर :- पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दराज पी के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत भैरमगढ़ एरिया कमेटी अंतर्गत ग्राम जप्पेमरका मिलिशिया डिप्टी कमांडर माड़वी सोनू उर्फ सन्नू उम्र 26 वर्ष ने 21 मार्च 2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप, एएसपी डॉ पंकज शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक आशीष कुंजाम के समक्ष माओवादियों की खोखली विचारधारा, जीवन शैली, भेदभावपूर्ण व्यवहार और प्रताड़ना से तंग आकर तथा शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्म समर्पण कर दिया है ।

माओवादी माड़वी सोनू 2008 में भैरमगढ़ एरिया कमेटी में बाल संगम के रूप में भर्ती हुआ, वर्ष 2009 में ग्राम जप्पेमरका सीएनएम सदस्य की जिम्मेदारी दी गई जहां 2014 तक कार्य किया । वर्ष 2015 में प्रशिक्षण प्राप्त किया और 2016 में जप्पे मरका डिप्टी कमांडर की जवाबदारी दी गई जहां भरमार बंदूक दिया गया था ।

माओवादी संघटन में रहने के दौरान माड़वी सोनू 2015 में थाना मिरतुर क्षेत्र के तालनार में सहायक आरक्षक नेहरू पुनेम की हत्या में शामिल रहा । इसी तरह 2015 में जप्पे मरका में हुए पुलिस माओवादी मुठभेड़ , चोखनपाल मुठभेड़,2016 जप्पे मरका में हुए मुठभेड़ जिसमे दाहिने पैर में गोली लगी थी ,2016 पटेलपारा में हुए मुठभेड़,2017 में मिरतुर चेरली में हुए मुठभेड़ जिसमे दो जवान शहीद हुए थे, 2017 में पोयाम सन्नू की हत्या जैसी घटनाओं में शामिल रहा । मिलिशिया डिप्टी कमांडर माड़वी सन्नू के आत्मसमर्पण के बाद 10000 (दस हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *