भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर को दी 2.13 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात



जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र जगदलपुर के लिए बुधवार का दिन विकास की नई इबारत लिखने वाला रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने 2 करोड़ 13 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव लगातार प्रयासरत हैं। इसके तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया है।


इस व्यापक अभियान में शहर के चलते जलभराव से निजात व सड़क संपर्क और अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है, जो बस्तर के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नगर पालिक निगम क्षेत्र अन्तर्गत 15वें वित्त मद अंर्तगत महारानी वार्ड में बंगीय समाज भवन से शहीद पार्क पुलिया तक आरसीसी नाला निर्माण लागत 45.75 लाख रुपए, महारानी वार्ड में हिंगलाजिन मंदिर से चांदनी चौक तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य लागत 38.83 लाख रुपए, महारानी वार्ड एवं मोतीलाल नेहरू वार्ड में चांदनी चौक से कोर्ट चौक तक स्ट्रीट लाइटिंग कार्य की आपूर्ति व स्थापना परीक्षण एवं कार्य लागत 49.99 लाख रुपए, दलपत सागर, लोकमान्य तिलक एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड में आरसीसी नाला निर्माण कार्य लागत 26.99 लाख रुपए एवं कुशाभाऊ ठाकरे, लोकमान्य तिलक, चंद्रशेखर आजाद वार्ड मे सीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य लागत 52.07 लाख रुपए कुल लागत 02 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री देव ने कहा 15वें वित्त मद से शहर में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई है। यह महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रगति के रास्ते हैं। शहर को जलभराव से निजात दिलाने लगातार कार्य कर पुलिया निर्माण व नाला निर्माण किया जा रहा है। जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारा दायित्व है जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा । हमारा लक्ष्य है कि जगदलपुर शहर का कोई भी क्षेत्र का विकास से अछूता न रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी। शहर में लगातार चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। वहीं नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने कहा कि शहर में लगातार विकास कार्य तेज गति के साथ हो रहे हैं। जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। आज जिन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया उनकी मांग क्षेत्र की जनता द्वारा लगातार की जा रही थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में शहर में जनता की मांग के अनुरूप लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। शहर की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, योगेंद्र पांडे, संजय विश्वकर्मा, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंधारी, पार्षद पितामह नायक, आलोक अवस्थी, नरसिंह राव, पूनम सिन्हा, राधिका यादव, बंसती समरथ, आशा साहू, महामंत्री परेश बसेरा, मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष यादव, राजपाल कसेर, रोशन झा, आशुतोष पाल, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज एवं उप अभियंता के अलावा वार्डवासी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *