खोरपा में रक्तदान शिविर का आयोजन



अभनपुर ग्राम पंचायत खोरपा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी रक्तदान किया।
गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन विगत 16 वर्षों से किया जा रहा है। इस गांव ने हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोरपा में आयोजित रक्तदान शिविर में 40 से अधिक व्यक्तियों ने रक्तदान किया। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष खेलूराम साहू, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन धीवर एवं महामंत्री रविवर्मा ने रक्तदान कर सभी नागरिकों को इस पुनीत कार्य हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम में अन्नू तारक जिला पंचायत सभापति, खेलूराम साहू उपाध्यक्ष जनपद खोरपा, मंडल अध्यक्ष किशोर साहू पंचायत सरपंच मीना ध्रुव, पूर्व जनपद सदस्य अनुसुईया साहू, अर्जुन धीवर सांसद प्रतिनिधि, राघवेंद्र साहू प्राधिकृत अधिकारी, रामसिंग साहू अध्यक्ष हायर सेकंडरी स्कूल खोरपा, छबिराम साहू प्राधिकृत अधिकारी, ईश्वर साहू पत्रकार, मंडल महामंत्री रवि वर्मा एवं बीएमओ डॉ. कोसरिया सहित समस्त विभागीय अधिकारी कर्मचारियों, ग्राम साहू समाज खोरपा ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *