‘‘ विशेषज्ञ समिति ने किया उपजेल का निरीक्षण ’’
बीजापुर :- महिला बाल विकास विभाग नया रायपुर एवं कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशानुसार जिला बीजापुर के उपजेल निरीक्षण हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा 21मार्च 2022 को उपजेल बीजापुर का निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा प्रत्येक बैरक में जाकर बंदी का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया, बैरक क्रमांक 01 में 23 बंदी, बैरक क्रमांक 02 में 25 बंदी, बैरक क्रमांक 3 में 5 बंदी तथा बैरक क्रमांक 04 में 28 एवं पाक शाला में 8 बंदी पाये गये। 01 बंदी का जिला एवं सत्र न्यायालय में पेशी जाना बताया गया, निरीक्षण के दौरान उपजेल बीजापुर में कुल 90 निरूद्ध बंदियों का अवलोकन किया गया, एवं सभी बंदियों से पूछताछ की गई, निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञ समिति द्वारा एक नाबालिक बंदी का चिन्हांकन किया गया। जिनके दस्तावेज अवलोकन के लिए समिति द्वारा निर्णय लिया गया। साथ ही प्रत्येक बंदियों से उनके दिनचर्या के बारे में जानकारी ली गई, जेल के अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया गया जिसकी साफ-सफाई, पेयजल, भोजन कक्ष, स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में भी पूछताछ की गई। जेल निरीक्षण के दौरान उमन सिंह मण्डावी (जेल प्रभारी) एवं विशेषज्ञ समिति के सदस्य राहुल कुमार कौशिक (जिला बाल संरक्षण अधिकारी), एम0 निलेश्वर (आरक्षक), मिली सत्यन (सदस्य), श्री अशोक तलांड़ी (सदस्य) कु0 आनंदमई मल्लिक (विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी) उपस्थित रहे।
