भाजपा नेत्री गीता मिश्रा से मिलने पहुंचे अजजा आयोग अध्यक्ष मंडावी



जगदलपुर: -कुछ दिन पूर्व एक सड़क दुर्घटना में घायल हुईं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री गीता मिश्रा की हालत में अब सुधार हो रहा है। उनसे मिलने अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी उनके निवास नगरनार पहुंचे और उनके अति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके पूर्व भी इस घटना की खबर सुनकर बीजेपी के कई नेता, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उनसे मिलकर उनका कुशलक्षेम की जानकारी लेने पहुंचते रहे हैं। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व एक कार्यक्रम से लौटते वक्त भाजपा नेत्री गीता मिश्रा की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उन्हें पैर और हाथ में काफी चोट आई थी। निरंतर जारी ईलाज के चलते उनके स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार आया है। गीता मिश्रा फिलहाल नगरनार स्थित निवास में रहकर ही आराम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *