शहरी क्षेत्र में भाजपा का बस्ती चलो, घर चलो अभियान जारी
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार से शहरी क्षेत्र में बस्ती चलो घर चलो अभियान आरंभ किया है। जगदलपुर के पश्चिमी नगर मंडल के मां दंतेश्वरी शक्ति केंद्र और पूर्वी नगर मंडल के विवेकानंद शक्ति केंद्र से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस्ती चलो घर चलो अभियान की शुरुआत की। सघन जनसंपर्क करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से मुलाकात, वरिष्ठों का सम्मान किया गया।

भाजपा द्वारा पश्चिमी नगर मंडल के मां दंतेश्वरी शक्ति केंद्र के अन्तर्गत गंगानगर वार्ड, दंतेश्वरी वार्ड और राजेंद्र नगर वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। आमजन से भेंट की और गंगा नगर वार्ड की वरिष्ठ निवासी तुलसी ठाकुर व दंतेश्वरी वार्ड में लच्छिनदई ठाकुर का शाल श्रीफल भेंट कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। वहीं पूर्वी नगर मंडल के विवेकानंद शक्ति केंद्र में अनुकूल देव वार्ड, विवेकानंद वार्ड व अब्दुल कलाम वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस्ती चलो घर चलो अभियान में लोगों से सीधा संपर्क कर संवाद किया।शासन की योजनाओं के संबंध में अवगत कराया और वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंच कर उनसे भेंट की। पश्चिमी नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा व पूर्वी नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा स्थापना दिवस पर संगठन द्वारा जनता के मध्य पहुंचने, जनसंपर्क को नई ऊंचाई देने बस्ती चलो घर चलो अभियान शुरू किया गया है। शहरी क्षेत्र में 22 शक्ति केंद्र में आने वाले सभी 48 वार्डो में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान पूरा किया जा रहा है। जिसमें मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, पार्षद, बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता घरों में पहुंच सघन जनसंपर्क कर हितग्राहियों व आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। अभियान की शुरुआत में प्रमुख रूप से निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, श्रीधर ओझा, सफीरा साहू, संजय चंद्राकर, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, विक्रम सिंह यादव, दिगंबर राव, संतोष बाजपेयी, आशा साहू, कलावती कसेर, माधवी मंडल, डिकेंश नाग, बृजेश कपूर, सुलोचना मंडावी, राजपाल कसेर, राहुल सोनी, योगेश पाणिग्रही, गीता नाग, योगेश मिश्रा, राधा बघेल, रितेश सोनी, अभय दीक्षित, शंकर राव, डाकेश्वरी पांडे, पुष्पा तिवारी, खलील खान, बलवंत गोन्नाडे, केपी यादव, मनी विक्रम नायडू, लक्ष्मी कश्यप, अजय बैरागी, चंद्रमौली नायडू, रेखा सिंह, धीरेंद्र सिंह, अनुष्का साहू आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
