छत्तीसगढ़ प्रदेश बना अपराध का हब,बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में बेटियां सर्वाधिक असुरक्षित -लता निषाद
जगदलपुर।
आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के निर्देश पर बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर/ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद व ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर के नेतृत्व में बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर/ग्रामीण की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा,बीते दिन दुर्ग में हुए 5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, बिलासपुर में महिला कि निर्मम हत्या,प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध,लचर कानून व्यवस्था एवं आंगनबाड़ी महिलाओं की साड़ियों में हुए भारी भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ महिला/बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया….

महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा‘बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का नारा दे कर सरकार बनाने वाली भाजपा सरकार में महिलाएं और बच्चियां सबसे ज्यादा असुरक्षित है।महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा देने में प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।छत्तीसगढ़ प्रदेश अपराध का हब बन चुका है और भाजपा सरकार के तथाकथित सुशासन की यही सच्चाई है? मुख्यमंत्री मौन बने हुए हैं। महिला बाल विकास मंत्री का एक भी बयान सामने नहीं आता है और महिला शक्ति करण की बड़ी बड़ी बातें करते हैं वहीं प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा को जवाब देना होगा कि आखिर प्रदेश में बहन – बेटियां सुरक्षित क्यूं नहीं है? ऐसी अपराधिक घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है!आंगनबाड़ी सहायिका की साड़ियों तक में भ्रष्टाचार हो रहा है बिलासपुर में महिला कि निर्मम हत्या होती है महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा देने में नाकाम प्रदेश सरकार में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की चुप्पी समझ से परे है क़ानून का भय पूरी तरह खत्म हो चुका है बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, कुल मिलाकर गृहमंत्री विजय शर्मा की लचर कानून व्यवस्था का परिचायक हैं…जिसको लेकर आज बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर ग्रामीण के द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया है। और यह घटनाएं नहीं रुकती अपराधी को सख्त सजा नहीं होती है तो महिला कांग्रेस आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करेगी।
इस दौरान उप नेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, प्रदेश सचिव अर्पणा बाजपेई, उपाध्यक्ष अंजना नाग, अम्माजी राव ,महामंत्री कमल झज्ज,जनपद सदस्य मालती मौर्य, कार्यालय प्रभारी माही श्रीवास्तव , महामंत्री कुसुम नेगी ,उमा सागर,एस नीला, जोगेश्वरी राव, पार्षद जस्टिन भवानी, मनीता रावत, गौरी बंजारा, निर्मला कश्यप, इंदु बघेल, हेमलता यादव, अनुसूईया निषाद , रितिका कर्मा,एम ज्योति राव ,संजुक्ता सिरा ,रेणुका कश्यप आदि मौजूद रहे।
