27 लाख के आधा क्विंटल गांजा के साथ 6 गिरफ्तार



जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधी तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गांजा परिवहन करने करने वाले मिडियेटर के साथ छः आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान से सुबह 4 व्यक्ति गोयल धर्मशाला के रूम नंबर 9 में आकर रुके हैं।जिन्हे देने के लिए सुकमा के दो व्यक्ति गांजा लेकर आए हैं और ये सभी 6 लोग गोयल धर्मशाला के रूम नंबर 9 में हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ की टीम बनाकर गोयल धर्मशाला के रूम नंबर 9 में छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान रूम अंदर 6 व्यक्ति बबलू कुशवाहा पिता लक्ष्मण कुशवाहा 32 वर्ष निवासी अघनपुर जिला धौलपुर, श्रीनिवास पिता भवानी सिंह 26 वर्ष निवासी अघनपुर जिला धौलपुर राजस्थान, देशराज कुशवाहा पिता विजय सिंह कुशवाहा 30 वर्ष निवासी अघनपुर थाना बलिया जिला धौलपुर राजस्थान (4) पंकज उपरेती पिता सरगी देवी सिंह 19 वर्ष निवासी ग्राम नदीम थाना सैया जिला आगरा उत्तरप्रदेश, रामसिंह पिता सामू सिंह 22 वर्ष निवासी कृपाल थाना पुसपाल जिला सुकमा और दुबराज कश्यप पिता सोनू कश्यप 28 वर्ष निवासी ग्राम कृपाल थाना पुसपाल जिला सुकमा को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे के 4 बैग में भरा कुल 54 किलो गांजा बरामद हुआ। इस गांजे की कीमत 26 लाख 97 हजार 200 रुपए बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।आरोपियों के कब्जे से 6 नग टच स्क्रीन मोबाइल, नगदी रकम 2,500 रु. जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु विशेष एनडीपीएस न्यायालय जगदलपुर भेजा गया। आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक ललित नेगी, लोकेश्वर नाग, एएसआई दिनेश उसेंडी, सतीश श्रीवास्तव, देवेंद्र राय
प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, सुनील मनहर, पवन श्रीवास्तव, आरक्षक युवराज ठाकुर, कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, विजय तिर्की , अवतार पटेल, थानेंद्र सिन्हा, होरीलाल आर्मो, विपिन मिंज, राम ठाकुर का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *