नारी शक्ति वंदन अधिनियम वास्तविक रूप में नारी शक्ति का सम्मान- जबिता मंडावी
जगदलपुर:- नारी शक्ति वंदन अधिनियम मात्र शक्ति के लिए एक ऐतिहासिक कदम है जिसे कई दशकों तक याद किया जाता रहेगा। जिस बिल को समय समय पर पेश किया जाता रहा किंतु प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़संकल्प व इच्छा शक्ति का ही परिणाम है जो आज मूर्त रुप में सबके सामने है। अब संसद और विधान सभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त होगा। इसी विषय पर बातचीत करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बस्तर ज़बीता मंडावी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अधिनियम वास्तविक रूप में आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली मातृशक्ति का सच्चे अर्थों में बड़ा सम्मान है यह अधिनियम भारत के विकास में नारी शक्ति की भूमिका को निर्धारित करने के साथ भारत के निर्माण में महिला शक्ति को बड़ी पहचान देने वाला होगा। इससे शासन प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने के साथ उनके आत्मसम्मान को भी बढ़ाने के साथ विकसित भारत में नारी शक्ति, नीति, निष्ठा, निर्णय शक्ति और नेतृत्व की प्रतिबिंब बनेगी ऐसी आशा करते हैं।
