महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बचाने का प्रयास करने वाला उप निरीक्षक निलंबित

मुंगेली :- जिले के कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक संजीव कुमार ठाकुर द्वारा दुष्कर्म से पीड़ित महिला के साथ फोन पर पुरुष अधिकारी होते हुए भी गलत तरीके से बात करने, लेन देन कर समझौता कराने, आरोपी को जमानत करवाने का मौका देने का ऑडियो सामने आने के बाद और आरोपी को गिरफ्तार करने में लापरवाही बरतने के मामले पर मुंगेली एसपी डी आर आचला ने मामला को संज्ञान में लेते हुए तत्काल उप निरीक्षक संजीव कुमार ठाकुर को निलंबित कर दिया है । निलंबन अवधि के दौरान उप निरीक्षक संजीव कुमार ठाकुर का मुख्यालय रक्षित केंद्र होगा, निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वहन भत्ता देय होगा साथ ही बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने अधिकार भी नही होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *