मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा, स्व. प्यारेलाल कंवर के नाम से होगा कोरबा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल का नाम

रायपुर :- रायपुर एवं जगदलपुर की परंपरा के अनुरूप कोरबा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल का नामकरण किया गया है । कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का नामकरण स्व. प्यारेलाल कंवर के नाम से करने की घोषणा, कोरबा जिले से आए नागरिकों की मांग पर की गई घोषणा । मुख्यमंत्री ने इसके पहले कोरबा के मेडिकल कालेज का नामकरण स्व. बिसाहू दास महंत के नाम करने की घोषणा भी की थी और इससे संबद्ध मेडिकल कालेज हॉस्पिटल का नामकरण स्व. कंवर के नाम पर होगा । ज्ञात हो कि रायपुर में पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध हॉस्पिटल का नाम डॉ भीमराव अंबेडकर जी के नाम पर तथा जगदलपुर में स्वर्गीय बलिराम कश्यप के नाम पर मेडिकल कॉलेज तथा स्वर्गीय श्री महेंद्र कर्मा के नाम पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल जगदलपुर का नामकरण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *