विहिप बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन
जगदलपुर। न्यू बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू दू परिषद बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।
मिलन कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पाठ के साथ संगठनात्मक चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित पंडित जी ने सभी बजरंगियों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने धर्म, समाज और राष्ट्रहित में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन में “राम काज में कोई बाधा कभी नहीं बन सकता” के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला संयोजक विष्णु ठाकुर, नगर सह संयोजक अजय प्रताप सिंह, सूरज पटनायक, रवि टेकाम, गीतेश, गोकुल पाणिग्रही, अनिल सिसोदिया सहित अन्य बजरंगी शामिल रहे।
