दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा



बीजापुर दो दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का भैरमगढ़ से लेकर आवापल्ली तक जिले के युवा कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया।भाजपा कार्यालय अटल सदन में प्रदेश अध्यक्ष के उपस्थिति में युवा मोर्चा जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुआ। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया।


श्री टिकरिहा ने कहा कि नक्सल प्रभाव खत्म होने के बाद परिस्थितियां बदली हैं, इसलिए कार्यकर्ता हर क्षेत्र में पहुंचने का संकल्प लें।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीनिवास मुदलियार, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री राहुल ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भीमा मरकाम, युवा मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य विदेश मिश्रा, युवा मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष कीर्ति पाढी, युवा मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य विनय राजू, जिला महामंत्री संजय लुंकड़, फूलचंद गागड़ा, बलदेव उरसा, कोषाध्यक्ष सोनल गुप्ता, हरिहर साहनी सहित महिला एवं युवा मोर्चा बीजापुर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रवास के दौरान अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने रास्ते में ग्राम बरदेला में शहीद जवान रमेश कोरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

रात में मनकेली गए टिकरिहा
दो दिवसीय प्रवास पर बीजापुर आए प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा अचानक आधी रात को कभी घोर नक्सलियों का गढ़ रहे मनकेली गांव पहुंचे। मनकेली गांव में ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। मनकेली गांव में जिले के भाजपा कार्यकर्ता भी साथ रहे। दूसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने आवापल्ली क्षेत्र का दौरा कर भाजपाइयों में जोश भरा। आवापल्ली में जिला से लेकर जनपद सदस्यों व भाजपा के महिला व युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक के पूर्व मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद भाजपा के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक चर्चा व सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने कार्य करने के लिए प्रेरित किया। आवापल्ली में जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, जिला पंचायत सदस्य शंकरैया माड़वी, पूर्णिमा तेलम, युवा मंडल अध्यक्ष सुधीर पद्म, चांदनी तेलम, गोलू नाग सहित अन्य लोगों ने प्रदेश स्तरीय नेताओं का स्वागत करते तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *