प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने घर-घर की मुलाकात
जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 साल बेमिसाल के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं। वे केंद्र सरकार की लोकहितैषी योजनाओं एवं क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में ग्रामीणजनों से सीधे संवाद कर जनहित के विषयों पर चर्चा कर रहे हैं।
सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तितिरगांव एवं करनपुर का दौरा किया। श्री देव ने ग्राम तितिरगांव एवं करनपुर गांव में ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात की। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के घर घर जाकर उनसे मुलाकात और प्रधानमंत्री आवास के संबंध में चर्चा की। लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास के निर्माण से हमारा पक्का मकान का सपना पूरा हुआ है। बरसात में हमें अब समस्या नहीं होगी। प्रधानमंत्री आवास से हमारी जीवनशैली में बदलाव आ रहा है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ग्राम में घर घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के संबंध में ग्रामीणजनों से सीधे मुलाकात कर उनसे अवगत होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित कर रहे हैं। ग्राम तितिरगांव एवं करनपुर में पेड़ की छांव में जनचौपाल लगाकर किरण देव सीधे संवाद किया, जनहित के विषयों पर चर्चा की। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों को मिल रहा है कि नहीं इसकी जानकारी ली। श्री देव ने जनचौपाल में ग्रामवासियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे जिसके लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। सरकार के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। केंद्र सरकार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना,महतारी योजना व अन्य योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। श्री देव ने कहा गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू की गई हैं। आज हर नागरिक अपने सपनों को साकार होते हुए देख रहा है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास, सामाजिक न्याय, गरीब कल्याण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है। इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, मंडल प्रभारी रजनीश पाणिग्रही, रामाश्रय सिंह, सुब्रतो विश्वास, प्रदीप देवांगन,मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, उपाध्यक्ष सीमांचल दास, महामंत्री राजेश शर्मा, मनोज पटेल, जिला पंचायत सदस्य बिंदु साहू, जनपद सदस्य भूपेंद्र ठाकुर, अर्जुन सेठिया, संरपंच तिरुपति नागेश, जंयती कश्यप, रूपेश समरथ, तपन सरकार, लाला पटेल, पुष्पांजलि, घनश्याम सेठिया, गणेश नागवंशी, समरथ नाग, जगन्नाथ नाग, त्रिलोचन, अंतू पुजारी, अंजलि, भुवनेश्वरी, सुरेश ठाकुर, राधे पंद्रे, रामचंद, महादेव बघेल अन्य जनप्रतिनिधि, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
