पत्रकार बनकर वसूली करने वालों से सरपंच परेशान
जगदलपुर। बस्तर जिले में सरपंचों से अखबारनवीस बनकर रकम वसूल करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कुछ दिन पूर्व ही सरपंच संघ के अध्यक्ष द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को इस मामले से जुड़ी लिखित शिकायत की गई थी। आज फिर दर्जनों सरपंचों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर कथित पत्रकारों की शिकायत कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। सरपंचों ने बताया है कि कुछ लोग पत्रकार बनकर जिले भर के सरपंचों से अवैध वसूली कर रहे हैं। बिना सहमति के विज्ञापन प्रकाशित कर रकम वसूली की जा रही है।
More Stories
गंगा यादव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की जिला अध्यक्ष निर्वाचित
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ बस्तर पंजीयन क्रमांक 5176 की जिला अध्यक्ष गंगा यादव निर्वाचित की गई...
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
जगदलपुर। खेल परिसर जगदलपुर में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के...
लोहा फैक्ट्री से चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर:- परपा पुलिस ने लोहा फैक्ट्री से चोरी के मामले में आरोपी अजय अधिकारी निवासी संतोषी वार्ड को गिरफ्तार कर...
अशोक सिंघल के जन्मदिन को सामाजिक समरसता शताब्दी के रूप में मनाया
जगदलपुर:- विश्व हिंदू परिषद द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रखर राष्ट्रवादी, राष्ट्र चिंतक, धर्मनिष्ठ गौ अनुसंधान के प्रणेता श्री...
नशे के लिए आस्था के नाम पर चंदा वसूली
जगदलपुर। रायपुर जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोंडागांव जिले में बेड़मा चौक पर कुछ युवकों के समूह द्वारा गणेश पूजा के...
जब तक जिंदा रहा आशियाँ को तरस गया, मरने के बाद भी चैन नहीं
जगदलपुर. सनातन दर्शन में धार्मिक मान्यता है व्यक्ति के मृत्यु उपरांत आत्मा को शांति मिले. इस ध्येय से विधि विधान...
