अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परम् जीवनम् योग केंद्र में हुआ भव्य आयोजन

रायपुर, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परम् जीवनम् योग केंद्र, सी-34, सेक्टर-4, कमल विहार, रायपुर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के योग को जन-जन तक पहुँचाने के आह्वान से प्रेरित होकर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 100 से अधिक महिला एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ परम् जीवनम् योग संस्थान के संस्थापक डॉ. एच. पी. सिन्हा एवं उपस्थित में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर डॉ. मनीषा सिन्हा (एनाटॉमी विभाग, एम्स रायपुर), श्री देव नारायण सिन्हा (किशोर न्याय मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी), श्रीमती ज्योति चंदेल (महामंत्री, भाजपा महिला मोर्चा, बोरियाखुर्द ग्रामीण), श्री जय प्रकाश दुग्गल (चैनल पार्टनर, टाटा कंपनी) तथा श्रीमती अजंता चौधरी (सामाजिक कार्यकर्ता) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में डॉ. एच. पी. सिन्हा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी से “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” की थीम को अपनाते हुए नियमित योग करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही डॉ मनीषा मैम ने उपस्थि महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया कि महिलाएं अपने घरेलू काम काज के बीच समय निकालकर प्रतिदिन योग करती है तथा परिवार एवं बच्चों को योग के लिए प्रेरित करने तथा स्वस्थ, सशक्त और निरोग भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

श्री देव नारायण सिन्हा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से योग को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक विस्तार संभव हुआ। साथ ही परम जीवनम् के संस्थापक डॉ सिन्हा को आभार प्रकट किया कि उसने इतना अच्छा योगा कैंपस की सुविधा प्रदान किया जिसका लाभ समाज को मिल रहा है l वहीं श्री जय प्रकाश दुग्गल ने योग एवं संतुलित आहार के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।

योगाचार्य चूड़ामणि नायक के निर्देशन में योग केंद्र के साधकों ने सामूहिक योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रमोद जी द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को गीता पुस्तिका का वितरण किया गया तथा अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर पूरे वातावरण में “हर घर योग – हर जन निरोग” और “योग है जीवन का आधार, स्वस्थ रहे सारा संसार” का संदेश गूंजता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *