एटापक्का में सीआरपीएफ के जवानों और अधिकारियों ने किया योगाभ्यास
जगदलपुर। सीआरपीएफ की 212वीं बटालियन एटापक्का में 21 जून को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
केंद्रीय आयुष मंत्रालय और सीआरपीएफ मुख्यालय के निर्देशानुसार रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन “योग फॉर हेल्दी एजिंग, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर सीआरपीएफ 212वी बटालियन एटापक्का में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बटालियन के कमांडेंट दीपक कुमार श्रीवास्तव द्वारा सुबह 6:30 बजे किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि उम्र बढ़ना प्रकृति का चक्र है, पर बीमार होकर जीना विकल्प है। योग वह माध्यम है जिससे हम अपनी वृद्धावस्था को सक्रिय, सम्मानजनक और रोगमुक्त बना सकते हैं। स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग का संदेश हम सभी को घर-घर तक पहुंचाना होगा। श्री श्रीवास्तव ने योग से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में सूक्ष्य व्यायाम, जिसमें गर्दन, कंधे, कलाई और टखनो के संचालन, खड़े होकर किए गए आसन जिसमे वृक्षासन, ताड़ासन, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम एवं उज्जायी श्रवास से मानसिक शांति व उच्च रक्तचाप नियंत्रण के गुर सिखाए गए। बटालियन मुख्यालय में उपस्थित अधिकारियों व कार्मिकों साथ स्थानीय ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने भी योगाभ्यास कर इस अभियान को सफल बनाया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट दीपक कुमार श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर डॉ सुमीत सहगल सीएमओ (एसजी) एवं कमांडेंट चिकित्सा, गौरव शर्मा उप कमांडेंट तथा अधीनस्थ अधिकारी व जवान और स्थानीय स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। सीआरपीएफ ने आजमन से अपील की है कि एक कदम स्वास्थ्य की ओर, एक कदम योग की ओर बढ़ाएं।
