सनसिटी अटल आवास जगदलपुर धारदार चाकू लहराकर आमजनों डरा धमका कर भयभीत करने वाले आरोपी पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
जगदलपुर:- पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।* इसी तारतम्य में सनसिटी अटल आवास जगदलपुर के पास धारदार चाकू को लहराकर आमजनों को डराने धमकाने वाले आरोपी रवि बघेल आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली क्षेत्र में सनसिटी अटल आवास जगदलपुर के पास एक लड़का अपने पास रखे धारदार चाकू को लहराकर डरा धमकाकर भयभीत कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक श्रीमान शलभ सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान महेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमान सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में रवाना होकर मौके से आरोपी रवि बघेल के कब्जे से एक धारदार चाकू को जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा ।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उनि. – प्रमोद ठाकुर, अरुण मरकाम,
PSI- भूपेन्द्र पैकरा ,रीना सोनी , अफ़साना
सउनि – दिलीप मंडल
प्र आर- मोहन कश्यप,
आरक्षक – रंगलाल खरे , बलराम , भीषम
