कांग्रेस ने फूंका मोदी का पुतला, खड़गे-राहुल-प्रियंका समेत नेताओं की गिरफ्तारी का किया विरोध
बीजापुर, :- जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने पुतला दहन के बाद कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की आत्महत्या बेहद चिंताजनक और दुखद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पूरी भाजपा इस मुद्दे पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि पेपर लीक में उनकी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संलिप्तता है। लालू राठौर ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इसकी पूरी ज़िम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा, “मोदी सरकार और भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए निरंतर हमले कर रही है। युवाओं के अधिकारों की मांग करने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की हत्या की साजिश का हिस्सा है। मोदी सरकार सच बोलने की आजादी को खत्म करके देश के लोकतंत्र को समाप्त करने में लगी हुई है।” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था की रक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुखदेव नाग, जिला पंचायत सदस्य लछुराम मौर्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनू पोटाम, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम सल्लुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संजना चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील उद्धे, जनपद सदस्य बोधि ताती, पूर्व युवा आयोग सदस्य प्रवीण डोंगरे, सालिक नागवंशी, सहदेव नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी इम्तियाज खान, मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महिला कांग्रेस शेख रजिया, जनपद उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी, पार्षद बबिता झाड़ी, ब्लाक अध्य्क्ष बीजापुर रमेश यालम, ब्लाक अध्यक्ष मद्देड मनोज यालम, ब्लाक अध्यक्ष शैलेश मण्डावी, ब्लाक अध्यक्ष मनोज अवलम, ब्लाक अध्यक्ष अशोक मडे, वरिष्ठ कांग्रेसी अल्वा मदनैया, जिला महामंत्री विजय पाल शाह,मंडावी, जिला कोषाध्यक्ष संतोस गुप्ता, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कामेश मोरला, श्यामू गुप्ता, सोनमती ताति, मनधर नाग, संगीता नाग, महामंत्री मगन प्रभुलिया, पूर्व पार्षद कविता यादव, पूर्व पार्षद ललिता झाड़ी, मण्डल अध्यक्ष अखिलेश उप्पल, लिलेंद्र दुर्गम, शहर महामंत्री वीरेंद्र ठाकुर, राजा गुप्ता, जग्गी सेन, राकेश पवार, वरिष्ठ कांग्रेसी राजीव सिंह, गुड्डू कोरसा के अलावा जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता स्थानीय युवा, छात्र और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल थे।
