फरार बंदी गिरफ्तार
जगदलपुर.
तीन महापूर्वक केंदी कारागार जगदलपुर से फरार बंदी को बस्तर पुलिस ने दबोच लिया है.
उक्त बंदी दंतेवाड़ा जिले में छोरी के वारदात में न्यायालय द्वारा द्वारा 05 वर्ष 03 माह के कारावास से दंडित किया गया था. ज्ञात होगी महेन्द्र दीवान पिता फूलदास दीवान उम्र 25 वर्ष साकिन चितालंका कलारपारा, थाना दंतेवाड़ा पर 03 लंबित प्रकरण हैं. उसे 04 जनवरी को जिला जेल दंतेवाड़ा से स्थानांतरण पर परिरूद्ध होकर केन्द्रीय जेल जगदलपुर लाया गया था. 25 मार्च को वह जेल से फरार हो गया था। जिस पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया। दंडित बंदी पूर्व में भी दंतेवाड़ा जेल से फरार हो चुका था एवं शहीद महेन्द्र कर्मा अस्पताल डिमरापाल जगदलपुर से भी जेल से ईलाज हेतु लाये जाने पर फरार हो गया था. मामले में टीम गठित किया गया. टीम द्वारा लगातार पतासाजी के दौरान फरार बंदी के नारायणपुर जिले में कहीं छुपे रहने सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर फरार बंदी की धरपकड़ हेतु उक्त टीम द्वारा नारायणपुर जिले में एक सप्ताह से कैम्प कर रेकी दौरान दंडित बंदी को नारायणपुर से घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जगदलपुर के समक्ष प्रस्तुत कर कारावास की सजा के अंतर्गत जेल निरूद्ध किया गया.
