आदतन बदमाश चाकू के साथ गिरफ्तार



जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में सनसिटी अटल आवास जगदलपुर के पास चाकू लहराकर आमजनों को डराने धमकाने वाले आदतन बदमाश रवि बघेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
ज्ञात हो कि थाना कोतवाली क्षेत्र में सनसिटी अटल आवास जगदलपुर के पास एक युवक धारदार चाकू को लहराकर राह चलते लोगों को डरा धमका रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में रवाना होकर मौके से आरोपी रवि बघेल के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा दिया गया। आरोपी को पकड़ कर आम नागरिकों को दहशत से मुक्ति दिलाने में कोतवाली थाने के निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर, अरुण मरकाम, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भूपेंद्र पैकरा, रीना सोनी व अफसाना, सहायक उप निरीक्षक दिलीप मंडल, प्रधान आरक्षक मोहन कश्यप, आरक्षक रंगलाल खरे, बलराम और भीषम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *