पंडरिया नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण, वनांचल ग्रामों में जनचौपाल: विधायक भावना बोहरा ने विकास कार्यों का लिया जायजा और सुनीं जनसमस्याएं
कवर्धा,,,पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने आज प्रातः नगर पालिका परिषद पंडरिया के विभिन्न वार्डों का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। पंडरिया नगर में निरिक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों, नालियों, चौपाटी, यातायात, स्वच्छता, तालाबों की सफाई, चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने दूरस्थ व वनांचल ग्राम माठपुर, डालामौहा एवं चिंयाडांड में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारीयों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर विकास कार्यों को गति दे रही है। पंडरिया नगर में वर्षों से लंबित और बहुप्रतीक्षित मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। हमारा संकल्प प्रत्येक नागरिक तक योजनाओं और विकास एवं अधोसंरचना निर्माण से बेहतर सुविधाओं का लाभ पहुँचाना है। आज पंडरिया नगर में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और प्रशासनिक ढांचे के साथ न्यायिक अधोसंरचना को भी नई मजबूती मिल रही है। भाजपा की सरकार बनने के बाद विगत वर्षों में पंडरिया विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु कार्य हो रहें हैं जिसमें कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं और कुछ कार्य प्रगतिरत हैं। पंडरिया नगर में भी जनता की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाल पुल निर्माण, पंडरिया बाईपास, पंडरिया नगर मुख्य मार्ग का निर्माण, बिसेसरा नाला से हरिनाला तक सड़क निर्माण, नवीन नगर पालिका भवन, 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी, नवीन व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) भवन निर्माण, व्यावसायिक परिसर, मिनी स्टेडियम, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण, हर वार्ड व प्रमुख सड़कों के निर्माण तथा पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक गाँव तक सड़क, नाली,पुल-पुलिया, बिजली, प्रकाश व्यवस्था व पेयजल सुविधा जैसे जनसुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों से पंडरिया नगर आज विकास के नए अध्याय लिख रहा है और समृद्धि हो रहा है।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र भी निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो रहें हैं जिसका प्रत्यक्ष लाभ हमारे आदिवासी भाई-बहनों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में डबल इंजन भाजपा सरकार ने इन क्षेत्रों के विकास को नई दिशा और नई गति दी है। आज जिन गाँवों में वर्षों तक सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पेयजल, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, वहाँ तेज़ी से विकास कार्य हो रहे हैं। पंडरिया विधानसभा के दूरस्थ वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास के एक नए युग की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से आज इन वनांचल क्षेत्रों में लगभग 200 किलोमीटर के पक्के सड़कों का निर्माण हुआ जिससे सुगम और सुरक्षित आवगमन की सुविधा तथा हर मौसम में बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिल रहा है और यही सड़कें विकास कार्यों को प्रत्येक गाँव तक पहुँच सुनिश्चित कर रही हैं। लगभग 3500 पीएम आवास की स्वीकृति मिलने से उन्हें पक्की छत मिली है, टैंकरों के माध्यम से दुर्गम इलाकों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है, विद्युत्विहीन ग्रामों में बिजली की पहुँच से उनका जीवन रोशन हो रहा है। सिंचाई परियोजनाओं से उनके खेतों तक पानी पहुँच रही है। पुल-पुलिया निर्माण और कुई-कुकदुर में महाविद्यालय की स्थापना जैसे कार्यों से विकास की रोशनी वनांचल क्षेत्रों में पहुँच रही है। आज इन विकास कार्यों और प्रयासों से पंडरिया विधानसभा के हर गाँव और नगर में जन-जन की सुविधा व क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हुआ है और आगे भी यह सार्थक प्रयास एवं विकास के कार्य निरन्तर जारी रहेंगे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
