छात्रो पर बर्बर लाठीचार्ज व राहुल गांधी की बलपूर्वक गिरफ्तारी के खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने किया विरोध प्रदर्शन
दल्ली राजहरा:-गुरुवार, दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्तीफे की मांग को लेकर संसद मार्च कर रहे छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बलपूर्वक गिरफ्तारी के खिलाफ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने किया विरोध प्रदर्शन ।
नीट पेपर लीक, सीबीएसई परीक्षा में लगातार अनियमित्ताओं के खिलाफ व इसके लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदार मानते हुए उनके स्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर से २० जुलाई को शांतिपूर्ण तरीके से संसद मार्च कर रहे छात्र-छात्रो, युवाओं को संसद भवन तक पहुंचने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बर्बर लाठी चार्ज, अश्रुगैस के इस्तमेल व छात्रों के समर्थन व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, संसद में चर्चा की मांग को लेकर प्रधानमंत्री निवास के सामने धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बलपूर्वक गिरफ्तारी के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अध्यक्ष रत्तीराम कोसमा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस व सेवा दल के सैकड़ों कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्तीफे की मांग करते हुए जैन भवन चौक पर धरना दिया व साम ०६:०० बजे वहां रैली के माध्यम से गुप्ता चौक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
इस दौरान पुतला दहन को रोकने के लिए पुलिस भी मुस्तैद थी पुतले को जलाने से रोकने के लिए पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झुमा झटकी भी हुई पर कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का पुतला दहन करने में सफल रहे।
आज के विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रुप सेज्ञरवि जायसवाल, लक्ष्मण शर्मा, ईश्वर राव, राजकुमार साहू, श्रीनिवास राव, महेन्द्र अप्पू, चन्द्र प्रकाश सिन्हा, जागेश्वर यादव, शैलेष जैन, प्रवीण शर्मा, जोगेन्द्र ठाकुर, संतोष घराना, राघवेंद्र ठाकुर, कृष्णा यादव, प्रदिप साहू, सोहैल, मुरली पटेल, तिलक मानकर, दिनेश उर्वसा, तेजेंद्र प्रसाद, अभय सिंह, राजू विनायक, सोहन खड़से, शफिक कुरैषी, शकील बाबा, अशोक बांबेश्वर, विजय जोगदण्ड, पिंकू डे, फ्रांसीस कोलिन, भारत देवांगन, जगदीश श्रीवास, संतराम सेन, आशाराम साहू, स्वपनील तामगाडगे, खिलेश पटेल, नीरज साहू, राघवेन्द्र ठाकुर, अशोक मुख्य, विद्या रावटे, जयालक्ष्मी, प्रभा माथनकर, नर्मदा सहारे, चंदा टांडिया, रुक्मणी किशोर, विवेक मसिह, नगर पालिका परिषद में पार्षद रौशन पटेल, सूरज विभार, पावेन्द्र कोडप्पा, प्राची गायकवाड़, सुमरित उर्वसा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
