गांजा परिवहन करते दो तस्कर धरे गए



जगदलपुर. जिले में मादक पदार्थो की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी है. इस क्रम में नगरनार पुलिस ने गुरुवार को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपित ललित कुशुलिया निवासी बोडोगुड़ा हांडा पंचायत पाईकोडाकोगुड़ा थाना मनीगुड़ा जिला रायगढ़ा ओड़िशा तथा बिरन्ची गोरोडिया को पकड़ा है. उनके कब्जे से कुल 11.673 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. जिसकी कीमत 5,83,650 / रूपये बताई गईं.
21 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अपने बैग में मादक पदार्थ गांजा रखकर धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास वाहन बस का इंतजार कर रहे हैं
सूचना पर पुलिस टीम फारेस्ट नाका की ओर रवाना हुई. मौके पर दो व्यक्ति बस का इंतजार करते मिले. उनकी शिनाख्त ललित कुशुलिया व बिरन्ची गोरोडिया के रूप में हुई. उनके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया.

आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया. कार्रवाई में
निरीक्षक संतोष सिंह,उनि
सतीश यदुराज, सउनि जदूराम बघेल, प्रआर. अजय साहु, आरक्षक नरेश कश्यप, दशरू नाग, विक्रम उरांव,नव. आरक्षक अविनाश मांझी का विशेष योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *