NEET पेपर लीक,छात्रों पर लाठीचार्ज एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरनार ने किया उग्र प्रदर्शन …
जगदलपुर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के निर्देशानुसार तथा नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सेठिया जी की अगुवाई में आज नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गारावंडकला क्षेत्र में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। नगरनार ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने NEET परीक्षा पेपर लीक, छात्रों के साथ हुए लाठीचार्ज तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी जी को तानाशाही हिरासत में लिए जाने के विरोध में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि देश के लाखों छात्र एवं युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर चिंताओं से जूझ रहे हैं। NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं के आरोपों ने देशभर के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के बीच गहरी चिंता और आक्रोश पैदा किया है। कांग्रेस पार्टी की मांग है शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता देश के युवाओं के भविष्य से सीधे जुड़ा हुआ विषय है, इसलिए इस मामले में केंद्र सरकार को जवाबदेही तय करते हुए निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और देश के मेहनती छात्र-छात्राओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब, मध्यमवर्गीय और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थी कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे में यदि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता होती है, तो इससे लाखों युवाओं की मेहनत और उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को हिरासत में लिए जाने को भी लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है इसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर आवाज उठाने वाले विद्यार्थियों के साथ किसी भी प्रकार की दमनात्मक कार्रवाई उचित नहीं है। कांग्रेस पार्टी छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना की निंदा करती है..!
नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया ने कहा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को हिरासत में लिए जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को जनता और विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं, छात्रों और आम जनता के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।कांग्रेस पार्टी केंद्र की भाजपा सरकार से NEET परीक्षा से जुड़े मामलों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, छात्रों पर हुई कथित कार्रवाई की जांच कराने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी के इस्तीफे की मांग करती है!नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष सेठिया जी ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।
इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन, महामंत्री विजय सिंह,नीतीश शर्मा,लखेन बघेल,विजय सिंह,अमित पांडे,दयाराम कश्यप ,बलराम कुकड़ू, भोजराम नाग,प्रनय शिल, तिलक यादव,दिलीप साहू, घनश्याम महापात्र,धर्मदास नाग,अगेना राव,सुखलधर नाग,प्रभुदास नाग,आयतू राम,राजेश्वर राव,विजय नाग,राजेश कश्यप,प्यारेलाल,रमेश पात्रो, चंद्रशेखर पटेल, कमल नागौर कमलनाग, मुकुंदराम, जीशुदान बघेल, साइबो बघेल,बैदु बघेल, वीरेंद्र दास, कुरसो बेसरा, हितेन्द्र सिंह, सियाराम बघेल, रूपनाथ कश्यप, विजय दास,महेश राव, महादेव,आयतु कश्यप, जाने कश्यप,महेश बघेल, श्याम बघेल,लकेश्वर बघेल, सुभाष, तनुज वेटी, महादेव निषाद,कुरसो, खीरेंद्र यादव,भारती आदि मौजूद रहे।
