राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन



दल्ली राजहरा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद मार्च कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की गिरफ्तारी के विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने विरोध प्रदर्शन किया।
नीट पेपर लीक, सीबीएसई परीक्षा में लगातार अनियमितता के खिलाफ व इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदार मानते हुए उनके इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर से 20 जुलाई को शांतिपूर्ण तरीके से संसद मार्च कर रहे छात्र, छात्राओं और युवाओं को संसद भवन तक पहुंचने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज, अश्रुगैस के इस्तमेल व छात्रों के समर्थन व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, संसद में चर्चा की मांग को लेकर प्रधानमंत्री निवास के सामने धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बलपूर्वक गिरफ्तारी के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अध्यक्ष रत्तीराम कोसमा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस व सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जैन भवन चौक पर धरना दिया और रैली निकाल कर गुप्ता चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।पुतला दहन को रोकने के लिए पुलिस भी मुस्तैद थी पुतले को जलाने से रोकने के लिए पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई, मगर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का पुतला जलाने में सफल रहे। विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम में रवि जायसवाल, लक्ष्मण शर्मा, ईश्वर राव, राजकुमार साहू, श्रीनिवास राव, महेंद्र अप्पू, चंद्रप्रकाश सिन्हा, जागेश्वर यादव, शैलेष जैन, प्रवीण शर्मा, जोगेंद्र ठाकुर, संतोष घराना, राघवेंद्र ठाकुर, कृष्णा यादव, प्रदिप साहू, सोहैल, मुरली पटेल, तिलक मानकर, दिनेश उर्वसा, तेजेंद्र प्रसाद, अभय सिंह, राजू विनायक, सोहन खड़से, शफीक कुरैशी, शकील बाबा, अशोक बांबेश्वर, विजय जोगदंड, पिंकू डे, फ्रांसीस कोलिन, भारत देवांगन, जगदीश श्रीवास, संतराम सेन, आशाराम साहू, स्वप्निल तामगाडगे, खिलेश पटेल, नीरज साहू, राघवेंद्र ठाकुर, अशोक मुख्य, विद्या रावटे, जयालक्ष्मी, प्रभा माथनकर, नर्मदा सहारे, चंदा टांडिया, रुक्मणी किशोर, विवेक मसीह, पार्षद रौशन पटेल, सूरज विभार, पावेंद्र कोडप्पा, प्राची गायकवाड़, सुमरित उर्वसा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *