जेनजी का भाजपा से मोहभंग-जावेद खान

जगदलपुर,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यता अभियान पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का सदस्यता अभियान केवल एक दिखावा है और नए युवाओं को जोड़ने के बजाय पुराने सदस्यों की री-ज्वाइनिंग कर इसे सफल बताने की कोशिश की जा रही है। जावेद खान ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने और बेरोजगारी कम करने के अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बनने के बाद बेरोजगारी भत्ता भी बंद कर दिया गया, जबकि हर वर्ष एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था। उन्होंने दावा किया कि ढाई साल में रोजगार देने के दावे धरातल पर नहीं उतर सके हैं और शिक्षक भर्ती सहित कई घोषणाएं अधूरी हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा को मोर्चा को सदस्यता अभियान के नाम पर “ढोंग” बंद कर युवाओं के रोजगार और भविष्य पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *