योगाचार्य चूड़ामणि जी के सानिध्य में योग साधकों ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
रायपुर :- अज्ञान के अंधकार से ज्ञान की ओर ले जाने वाले गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महापर्व ‘ गुरुपूर्णिमा ‘ बुधवार 29 जुलाई 2026 को कमल विहार सेक्टर 04 में स्थित परम जीवनम संस्थान में योगाचार्य चूड़ामणि नायक जी के सानिध्य में योगसाधकों के द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास और आध्यात्मिक भाव के साथ मनाया गया ।

कार्यक्रम की शुरुवात
श्री राम प्रभु जी की पूजन अर्चन के साथ प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में संपन्न हुआ वेद विद्वान पंडित महेश तिवारी जी द्वारा विधि विधान से गुरु पूजन का आयोजन किया गया । जिसके पश्चात योग साधकों द्वारा संस्थान के योगाचार्य चूड़ामणि नायक जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गुरु सत्ता की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया । सभी योग साधकों ने गुरु तत्व का ध्यान कर योग पथ पर निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लिया ।
इस भव्य गुरूपूर्णिमा महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में योगसाधकों ने विशेष भूमिका निभाई ।
