ग्राम संगमपल्ली में अंग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

बीजापुर :- जिले के भोपालपटनम विकासखंड अंतर्गत ग्राम संगमपल्ली (मद्देड) में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिना ग्राम सभा की सहमति और स्थानीय लोगों की मर्जी के खिलाफ इस दुकान को खोला जा रहा है, जिससे गांव में नशाखोरी बढ़ेगी और सामाजिक ताना-बाना बिगड़ेगा।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की जगह सरकार आदिवासी क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोल रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तत्काल इस दुकान को हटाने का आदेश जारी किया जाए, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।
ग्रामीणों के प्रदर्शन को समर्थन देने विधायक विक्रम मंडावी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।


विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “भाजपा सरकार स्कूलों को बंद कर आदिवासी युवाओं को नशे की लत लगा रही है। जहां शिक्षा और रोजगार के अवसर दिए जाने चाहिए, वहां सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। यह युवाओं को जानबूझकर बर्बाद करने की साजिश है।”
उन्होंने आगे कहा कि बस्तर के आदिवासी युवा पहले से ही कई चुनौतियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में नशे की दुकानें खोलना उनके जीवन को और बर्बाद करने जैसा है। विधायक ने प्रशासन से अपील की कि ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लिया जाए और शराब दुकान का प्रस्ताव तत्काल निरस्त किया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि संगमपल्ली जैसे गांव में शराब दुकान खुलने से घरेलू हिंसा, आपसी झगड़े और युवाओं में नशाखोरी बढ़ने का खतरा है। कई महिलाओं ने भी प्रदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाई और कहा कि परिवारों की शांति भंग होगीऔर इसका असर खेती किसानी पर भी पड़ेगा।
इस दौरान क्षेत्र के युवा, महिला-पुरुष और बड़ी संख्या ग्रामीण सहित जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र चापा, सरिता चापा, सुनील उद्दे, मनोज यालम, तलांडी इस्तारी, पुरुषोत्तम सल्लूर, सुरेश सोढ़ी, गुड्डू कोरसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *