श्रद्धांजलि देने जावेद के घर पहुंचे कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू और शंकर राव



जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रशासनिक महामंत्री मलकीत सिंह गैदू एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव शंकर राव कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जावेद खान के घर पितृशोक पर उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढ़ाढस बंधाया। जावेद खान के पिता स्वर्गीय मोहम्मद याकूब खान (नसीम) राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक का देहांत 16 अगस्त को हो गया था। वे शहर के गणमान्य नागरिकों में शुमार थे एवं लेखक तथा कवि के रूप में भी जाने जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *