बीटीओए चुनाव में बवाल, अनापत्ति प्रमाण पत्र छिपाकर नामांकन निरस्त करने का आरोप



जगदलपुर बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। निर्दलीय प्रत्याशियों ने आरोप लगाया है कि नामांकन के साथ जमा किए गए अनापत्ति प्रमाण-पत्र छिपाकर उनके नामांकन निरस्त कर दिए गए हैं। साथ ही नामांकन प्रक्रिया के दौरान निगरानी कैमरे बंद करने और दस्तावेजों से कथित छेड़छाड़ के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
पीड़ित प्रत्याशियों ने अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं फर्म्स एंड सोसायटीज विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब सवाल यह है कि पहले जांच होगी या पहले मतदान निपटा दिया जाएगा ? चुनाव जरूरी है या निष्पक्ष चुनाव?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *