प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किए गए डिगेश्वर साहू और सुरेश साहू



दल्ली राजहरा छग प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर निरेंद्र साहू, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बीसी साहू व प्रदेश महामंत्री शंकर साहू की अनुशंसा पर संगठनात्मक विस्तार करते हुए कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ में डिगेश्वर साहू व सुरेश साहू को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त प्रदेश सह संयोजक डिगेश्वर साहू व सुरेश साहू समाज के विकास, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय रूप से अपनायोगदान देते आ रहे हैं। इन दोनों के अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं सक्रियता से अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ को नई दिशा व मजबूती मिलेगी। डिगेश्वर साहू व सुरेश साहू ने अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा हम पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करते हुए खरा उतरेंगे। प्रदेश साहू संघ के मार्गदर्शन में कर्मचारी अधिकारी-प्रकोष्ठ सशक्त होगा और शिक्षा तथा जनसेवा के कार्यों में निरंतर प्रगति करेगा। सुरेश साहू एवं डिगेश्वर साहू को कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक का दायित्व मिलने की खबर से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इनमे तोमन लाल साहू चेयरमेन छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी, महेंद्र कुमार साहू जिलाध्यक्ष बालोद, मदन साहू जिलाध्यक्ष मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, नोबल कुमार साहू जिला अध्यक्ष राजनांदगांव, नंदलाल साहू जिलाध्यक्ष दुर्ग, तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा, प्रतिभा चौधरी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद, शीतल कुमार साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा, सूरज गोपाल साहू संयोजक अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ बालोद, नूतन साहू जिला संयोजक युवा प्रकोष्ठ, चेतन साहू, गोविंद साहू, नंदकिशोर साहू, संजीव साहू, द्वारका साहू, नागेश साहू, रमेश साहू, नरेंद्र कुमार साहू आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *