शहर में स्थित सार्वजनिक सम्पत्ति सामुदायिक भवन और सांस्कृतिक भवन में चल रहे थियेटर, दुकानों को तत्काल बंद किया जाए _सीपीआई

बीजापुर_ दिनांक 14/09/2026 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी cpi के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने एक प्रेस बयान ज़ारी कर जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद् पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि। बीजापुर शहर में नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत आम जनता के उपयोग के लिए बनाए गए सामुदायिक हॉल जहां शादी, पार्टी, मीटिंग या सार्वजनिक कार्य किया जाना चाहिए। वहाँ पिछले कई वर्षों से पिक्चर हॉल व लॉज का संचालन किया जा रहा है। देखने वाली सबसे बड़ी बात यह है कि थिएटर के बिल्कुल सामने स्वामी आत्मानंद स्कूल भी मौजूद है। और वहीं बगल में बने सांस्कृतिक भवन में व्यापार मेला लगाकर व्यापार किया जा रहा है। सार्वजनिक सम्पत्ति का इस तरह व्यक्तिगत लाभ के लिए निजी हाथों में सौंपना बेहद दुःखद और निंदनीय है। इन भवनों का निर्माण नगर के आम नागरिकों की सुविधा के लिए उनके कर टैक्स के पैसों से निर्माण किया गया था ताकि उन्हें शादी पार्टी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जगह की कमी न हो
वही भाकपा जिला सचिव ने भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि इन पार्टियों ने अपने अपने चाहते नेता और कार्यकर्ताओं को ये सार्वजनिक भवन जानबूझकर सौंफ दिया है। सीपीआई ने जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद् से मांग की है कि इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए सामुदायिक भवन और सांस्कृतिक भवन को व्यापारिक गतिविधियों से मुक्त कराकर आम जनता के उपयोग के लिए खोल दिया जाए। अन्यथा सीपीआई इन दोनों भवनों को खाली कराने तक संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *