अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद लगातार तीसरे दिन भी राहत सामग्री का वितरण जारी

जगदलपुर। क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ की विभीषिका के बीच अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद (ABAP) जगदलपुर की टीम ने सेवा और मानवीय संवेदनाओं की एक अनूठी मिसाल पेश की है। परिषद की टीम ने लगातार तीन दिनों तक क्षेत्र के विभिन्न राहत शिविरों का सघन दौरा कर बाढ़ प्रभावित परिवारों तक सीधी राहत पहुँचाई है।
परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भगतसिंह स्कूल, पंचपथ चौक स्कूल, हाटकचोरा हाई स्कूल और राधा कृष्ण मंदिर स्थित राहत शिविरों का दौरा किया। इस दौरान टीम द्वारा पीड़ितों को चाय, ब्रेड, बिस्किट, मिक्चर सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्रियां वितरित की गईं।


राहत सामग्री वितरण के साथ-साथ अधिवक्ताओं ने आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। टीम ने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि परिषद किसी भी प्रकार की कानूनी या आपात स्थिति में २४ घंटे सहायता के लिए पूरी तरह मुस्तैद और उपलब्ध है, जिससे शिविरों में रह रहे लोगों का मनोबल काफी बढ़ा है।
इस निरंतर चलने वाले तीन दिवसीय सेवा कार्य में मध्यप्रांत की सहसंयोजक झरना बांगर सिंह, बस्तर संभाग प्रमुख सपन देवांगन, अर्पित मिश्रा और प्रतिमा राय सहित परिषद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *