बकावंड में विकास की बयार, जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप ने मेटावाड़ा को दिया पानी टैंकर


बकावंड। बस्तर में भाजपा सरकार की विकास नीति का असर अब आखिरी छोर के गांवों तक दिखने लगा है। बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत झारउमरगांव के आश्रित ग्राम मेटावाड़ा में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है।
क्षेत्र क्रमांक 18 की जनपद सदस्य श्रीमती खेमेश्वरी कश्यप ने अपनी जनपद निधि वर्ष 2026-27 से ग्रामवासियों को पानी टैंकर प्रदान किया है। टैंकर मिलते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के दिनों में पानी के लिए उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। भाजपा की जनपद सदस्य द्वारा किया गया यह कार्य सही मायने में जनसेवा है। यह टैंकर सिर्फ पानी नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की उस सोच का प्रतीक है जो कहती है कि विकास का रास्ता गांव से खुलता है और जिसकी नीति है गांव, गरीब एवं किसान का कल्याण। इस अवसर पर झारउमरगांव (मेटावाड़ा) की सरपंच सोनसीरा कर्मा, बेड़ा उमरगांव के सरपंच अर्जुन कश्यप, युवा मोर्चा अध्यक्ष खगेश्वर कर्मा, कचनार के सरपंच बलीराम बघेल सहित बड़ी संख्या में पंचगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप एवं भाजपा सरकार का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *