खैरागढ़ की जनता का यह समर्थन प्रदेश भर में भूपेश बघेल के कल्याणकारी नीतियों पर मोहर- विक्रम शाह मंडावी

खैरागढ़ उप चुनाव में जीत के बाद कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

बीजापुर :- बीते 12 अप्रैल को खैरागढ़ विधान सभा के लिए डाले गए वोटों की गिनती शनिवार 16 अप्रेल को हुई जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भारी मतों से विजयी हुई, इस जीत का जश्न बीजापुर जिले में भी दिखा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजापुर कांग्रेस भवन के सामने जमकर पठाखे फोड़ और एक दूसरे को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

इस ऐतिहासिक जीत पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी ने खैरागढ़ की जनता के भारी समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “जनता ने कांग्रेस पार्टी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भारी समर्थन दिया है कांग्रेस की सरकार ने पिछले साढ़े तीन सालों में प्रदेश की जनता के लिए अनेक जन-कल्याणकारी कार्यों किए है यही कारण है कि खैरागढ़ में एक बढ़ी जीत हुई है, उन्होंने आगे कहा कि इस जीत से यह साबित हो गया है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल सरकार की राज्य के लोगों के लिए काम कर रही है।”

इस दौरान ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, ज़िला पंचायत सदस्य नीना रवतियाउद्दे, ज़िला पंचायत सदस्य सोमारु कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रवतिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, मदन लाल राठी, ज्योति कुमार, सुखदेव नाग, जितेंद्र हेमला, कविता यादव, संतोष गुप्ता, राजीव गांधी, एजाज़ सिद्दीक़ी, लक्ष्मण कड़ती, सोनमती ताटी, संजना चौहान, मुकेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *