आजादी का अमृत महोत्सव –
18 से 22 अप्रैल तक सभी ब्लॉक में स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन

बीजापुर :- भारत सरकार द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को आजादी का अमृत महोत्सव के रुप में मनाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ सुनील भारती ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है । प्रत्येक व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य का समुचित लाभ मिल सके इस उद्देश्य के तहत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बीजापुर जिले के सभी चारों विकास खंडों में 18 से 22 अप्रैल तक चलने वाले इन मेलों में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियां जैसे- डिजिटल स्वास्थ्य आई.डी. निर्माण, गैर-संचारी रोग (मधुमेह/रक्तचाप/कैंसर) जांच, आयुष्मान भारत कॉर्ड निर्माण, स्वास्थ्य शिक्षा, बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं टेलीकन्सल्टेशन और रेफरल,योग – ध्यान , स्वास्थ्य मेला हेतु प्रचार प्रसार, आदि संचालित होंगी।स्वास्थ्य मेला का आयोजन 18 अप्रैल 2022 को
भोपालपटनम के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मद्देड़ मे 20 अप्रैल को बीजापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगालूर में एवं 21 अप्रैल को भैरमगढ़ ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ तथा उसूर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आवापल्ली में आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *