बड़ी खबर :- आधी रात माओवादियों ने किया पुलिस केम्प पर हमला, चार जवान घायल, बेहतर उपचार के लिए दो जवानों को चॉपर से रायपुर किया गया रिफर
बीजापुर :- जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा में स्थित पुलिस केम्प पर रात लगभग 11 बजे माओवादियों ने हमला कर दिया , इस हमले में चार जवान घायल हो गए हैं , घायल दो जवानों को बेहतर उपचार के लिए चॉपर से रायपुर रिफर किया गया है, वहीं दो जवानों का बीजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी है ।
मिली जानकारी के अनुसार कुटरू थाना क्षेत्र के घोर माओवादी प्रभावित दरभा में पुलिस केम्प स्थापित किया गया है, इस केम्प पर माओवादियों द्वारा रात 11 बजे अचानक फायरिंग करते हुए बीजीएल दागा । सुरक्षा बल के जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभालकर जवाबी कार्यवाही प्रारम्भ किया, जवानों की जवाबी कार्यवाही से माओवादी भाग खड़े हुए । माओवादियों के इस हमले में चार जवान घायल हो गए है , जिनका उपचार रायपुर और बीजापुर में जारी है ।
