सड़क निर्माण में लगे वाहनों में को माओवादियों ने किया आग के हवाले, सरपंच सचिव को पुलिस और ठेकेदारों से दूर रहने की दी धमकी

दन्तेवाड़ा :- जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के मंगनार में पीएमजीएसवाय द्वारा कराय जा रहे सड़क निर्माण में लगे 6 ट्रैक्टरों को माओवादियो ने आग के हवाले कर दिया है । वहीं ठेकेदार के कर्मचारियों को काम नही करने की चेतावनी भी दिया है । ग्राम के सरपंच और सचिव को पुलिस और ठेकेदारों से दूर रहने की धमकी भी दिया गया है ।

मिली जानकारी के अनुसार मंगनार में पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा था । बीती रात 7 से 8 बजे के आसपास लगभग 100 से 150 की संख्या में अचानक माओवादी आ धमके और गांव की घेराबंदी कर पंचायत भवन के पास खड़े रोड निर्माण में लगे 6 से 7 ट्रैक्टरों को आग के हवाले करते हुए काम रोकने चेतावनी दिया । घटना स्थल पर पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी भाकपा माओवादियों द्वारा एक बेनर भी बांधा गया है जिसमे सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार को चेतावनी देने के साथ साथ पूंजीपति व पुलिस का साथ देने वाले को मार भगाने और सरपंच सचिव सहित ग्रामीणों को पुलिस व ठेकेदार का साथ नही देने की चेतावनी भी लिखा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *