अधिकारी व ठेकेदार की मिलीभगत से बन रही घटिया सड़क,डामरीकरण होने से पहले उखड़ने लगी सड़क
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा)- लोक निर्माण विभाग के तहत 3.3 किमी सड़क निर्माण में ठेकेदार गुणवत्ताहीन कार्य करवा रहे हैं। ज्ञात हो कि पेदाड़ी (मानपुर) से पी.व्ही 113 तक लगभग दो करोड़ नो लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य करवाया जा रहा हैं ताकि अंदरूनी प्रभावित क्षेत्र के लोग जिले के मुख्यधारा (विकास) से जुड़ सके। मगर सड़क पर बिना पेराइमर (हवा मशीन) चलाये मिट्टी,मुरुम को हटाये डामरीकरण कर सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है।

कार्य पूर्ण होने से पहले ही सड़क से डामर उखड़ने लगी है, डब्ल्यूबीएम सड़क पर साफ सफाई नहीं किया गया है मुरूम मिट्टी के ऊपर ही डामर का कार्य करवाया जा रहा रहे। वहीं संबंधित उपयंत्री ओमप्रकाश खिलाड़ी मानपुर और कम्पनी सुपरवाइजर आनंद तिवारी कार्य सही होने की बात कर रहे है। ग्रामीणों ने कहा कि गुणवत्ताहीन सड़क में ठेकेदार विभाग की उपयंत्री के साठगांठ से आनन फानन में डामरीकरण कर दिया गया है। लोगों ने बताया कि ठेकेदार नक्सल प्रभावित क्षेत्र का फायदा उठाते हुए घटिया सड़क निर्माण कर ठेकेदार संबंधित अधिकारियों से मिलकर सरकार को चुना लगाने का काम कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों ने कम्पनी के सुपरवाइजर आनद तिवारी को बताया था कि हवा मशीन के चलाया बिना मुरुम को हटाये बिना डामर कैसे बैठेगा,सुपरवाइजर ने कहा लेवर हो लेवर जैसे काम करो नही तो भगा दूँगा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया की लोनिवि उप संभाग मानपुर के अंतर्गत में.जय कंस्ट्रक्शन दुर्ग द्वारा निर्माण सड़क ग्राम पेंदाड़ी (मानपुर) से पखांजुर पी.व्ही 113 तक घटिया एवं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण ग्रामवासियों को आवागमन में बरसात में परेशानी हो सकती है। सड़क का कार्य निर्माण गुणवत्तायुक्त शासकीय एस्टीमेट अनुसार कार्य किया जाए तथा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बनाने वाली सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पेनाल्टी लगाई जाए।
निरीक्षण में बरत रहे औपचारिकता –
पी.व्ही 113 क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग (मानपुर) के जिम्मेदार उपयंत्री और राजनांदगांव जिले के अधिकारी स्थल निरीक्षण के नाम पर औपचारिकता निभाते नजर आ रहे है । गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य होने से निर्माण एजेंसी व अफसरों की साठ-गांठ उजागर हो रही है। निर्माण एजेंसी की मनमानी पर अंकुश लगाने व तय मापदंड के अनुसार निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है।
इस विषय में पूछने पर कंपनी सुपरवाइजर आनद तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा पैसे की मांग की गई थी नही देने पर शिकायत की जा रही होगी। और काम अभी चल रहा है डामर एक कोट हुआ है अभी सील होना बाकी है। उखड़ने पर सुधार किया जाएगा।
इस विषय पर लोक निर्माण विभाग मानपुर उपयंत्री ओमप्रकाश खिलाड़ी ने बताया कि निर्माण कार्य अभी चालू है और पांच साल की गारंटी है। सड़क उखड़ने पर दुबारा सुधारा जाएगा।
